ब्यौहारी: ब्यौहारी बस स्टैंड के समीप घर के सामने खड़ी जीप में लगी आग, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू
घर के सामने खड़ी जीप में अचानक आग लग जानें का मामला सामने आया है। घटना जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के समीप शनिवार की शाम 5 बजे घटी है। जीप में लगी आग देख लोगों ने हल्ला करना शुरू कर दिया, जिससे घर में मौजूद लोगों को इसकी जानकारी लगी, हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलवाकर आग को बुझवाया गया।