प्रतापगढ़: हीट स्ट्रोक का बढ़ता खतरा: चक्कर, बेहोशी और सिरदर्द दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं
प्रतापगढ़ जिले में बढ़ती गर्मी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने के साथ ही हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लक्षण नजर आते ही तुरंत उपचार जरूरी है। जिले में लगातार बढ़ते तापमान का असर अब आमजन के स्वास्थ्य पर साफ नजर आने लगा है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार भीषण गर्मी के