चाचौड़ा: कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक ली
Chachaura, Guna | Apr 15, 2026 गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने 15 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में जल गंगा संवर्धन अभियान की जिला स्तरीय क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक ली। जिले में वर्षा जल को सहेजने, पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और सभी विभागों को गंभीरता से जल संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रभावी कार्य करने पर जोर दिया। कहा, जिले में अभियान से जल संरक्षण को नई दिशा मिल रही है।