कासगंज: सोरों पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 3 लाख रुपये के गुम आभूषण बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किए
कासगंज के सोरों थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शिकायतकर्ता के घर से गुम हुए करीब 3 लाख रुपये मूल्य के आभूषण शत-प्रतिशत बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। ग्राम ढेरा सराय निवासी सूबेदार सिंह की सूचना पर थाना सोरों पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जेवर बरामद कर दिए है।