वल्लभनगर: मेहतागढ़ मेनार में ठाकुरजी मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन
उदयपुर के मेहतागढ़ मेनार में ठाकुरजी के मंदिर पर भजन संध्या आयोजित हुई। आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन-कीर्तन और महिलाओँ के भावपूर्ण नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बनाया। कार्यक्रम का समापन महाआरती से हुआ।