जैसीनगर: यादव महासभा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर धूमधाम से निकालेगी शोभायात्रा, गोवर्धन टोरिया पर हुई कार्यक्रम की तैयारी
जैसीनगर के गोवर्धन टोरिया स्थित भगवान गोवर्धन मंदिर में प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व महामहोत्सव के रूप में यादव महासभा ब्लॉक जैसी नगर द्वारा मनाया जाता है। इस साल भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसको लेकर यादव महासभा की बैठक का आयोजन गोवर्धन टोरिया मंदिर परिसर मे रविवार दोपहर 3:00 हुआ। बैठक में महामहोत्सव की रूपरेखा तय की गई।