लोहरदगा: फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर 10 फरवरी से 25 फरवरी तक लोहरदगा में चलेगा ड्राइव
लोहरदगा जिले में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में जुट गई है। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो ने बताया पूरे जिले में फाइलेरिया रोकथाम के लिए ड्राइव चलाया जाएगा। यह ड्राइव 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा जिसमे 2 वर्ष से लेकर सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया की दावा दी जाएगी ताकि जिले में फाइलेरिया की रोकथाम हो सके