लोहरदगा: पतरा टोली स्थित दुकान में अज्ञात लोगों ने लगाई आग, कई मोटरसाइकिल जलकर हुआ खाक, लाखों का नुकसान
जिले के शहरी क्षेत्र स्थित पतराटोली में परवेज अंसारी की मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान में अज्ञात लोगों द्वारा बीती रात आग लगा दी गई जिससे कई मोटरसाइकिल के साथ लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। इस घटना से परवेज को लगभग 10 लाख का नुकसान हुआ है।