लोहरदगा: भंडरा में जय श्रीराम समिति की संचालन समिति का हुआ गठन
जय श्री राम समिति की बैठक गुरूवार को भंडरा के दुर्गा मंदिर में जिला संचालन समिति सदस्य रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें प्रखंड संचालन समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से आकाश कुमार, अमरेश साहू, अमित कुमार, राजेश साहू, पंकज साहू, सत्येंद्र चौहान, श्रीकांत गुप्ता, विवेक यादव, रोहित लहरी, अमित सोनी, आनंद सिंह, सूरज ठाकुर, मोनू गुप्ता सहित अन्य लोगों को संचालन समिति का सदस्य बनाया गया।