जौनपुर: रविवार को प्रतिबंधित चाइनीस मांझे से एक व्यक्ति की गर्दन बुरी तरह से कटी
रविवार को सुबह 10 बजे के आसपास रमेश मौर्य नामक युवक की गर्दन बुरी तरह कट गयी। रमेश जो पीली कोठी बाबूपुर के निवासी हैं एवं किराने की दुकान चलाते हैं, दुकान का सामान लेने के लिये सब्जी मण्डी शहर की ओर जा रहे थे। जब वह नये पुल पर पहुंचे थे कि चाइनीज मांझा जाकर उनकी गर्दन में फंस गया। जब तक वह हाथ लगाते और समझ पाते, तब तक उनकी गर्दन बुरी तरह कट गयी।