जगदीशपुर: पुरानी सराय मोड़ के पास मवेशियों के चारे में लगी भीषण आग, एक घंटे में पाया काबू
नाथनगर थाना क्षेत्र के पुरानी सराय मोड़ के समीप शुक्रवार देर रात मवेशियों के चारे के ढेर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूखा चारा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में पूरा ढेर इसकी चपेट में आ गया।