रायपुर में दो मर्डर, कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने सरकार पर साधा निशाना
रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा और रायपुरा में कथित तौर पर हुई दो हत्याओं को लेकर सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ हैं और नशे के कारोबार को लेकर राजधानी में लगातार गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं। कन्हैया अग्रवाल ने अपराधियों को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए कड़े नियंत्रण की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
#RaipurNews #ChhattisgarhNews #CrimeNews #KanhaiyaAgrawal #Congress