हज़ारीबाग: पीएम श्री विद्यालय के बच्चों को मीडिया की नैतिक और तकनीकी जानकारी दी गई
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में मीडिया साक्षरता पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन ।नौवीं कक्षा के करीब 90 विद्यार्थियों ने सीखे अखबार के तकनीकी गुण । हजारीबाग पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हजारीबाग में शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को 21वीं सदी कौशल विकास के तहत मीडिया साक्षरता का प्रशिक्षण विद्यालय सभागार में दिया गया।