हज़ारीबाग: मौलाना अबुल कलाम स्टेडियम में हजारीबाग की विरासत थीम पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया
हजारीबाग जिला जनसंपर्क कार्यालय के द्वारा शुक्रवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद इनडोर स्टेडियम, हजारीबाग में हजारीबाग की विरासत थीम पर आधारित एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में हजारीबाग के पत्रकार एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त हजारीबाग नैंसी सहाय शामिल हुई।