जहानाबाद: जहानाबाद में उद्योग योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्य पूरा न करने वाले बैंकों को फटकार, सुधार के निर्देश
जहानाबाद समाहरणालय में उद्योग विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में हुई। PMEGP में 65 लक्ष्य के विरुद्ध 52 तथा PMFME में 141 के विरुद्ध 89 आवेदन स्वीकृत हुए, जबकि 66 लाभुकों को ऋण मिला। धीमी प्रगति पर बैंकों को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए गए।