चान्हो: टोलकर्मी से मारपीट कर चेन, ब्रेसलेट और नकदी लूटी, घायल रिम्स रेफर
Chanho, Ranchi | May 5, 2026 चान्हो थाना क्षेत्र के हुटार बाजार टांड़ के पास रविवार देर रात ड्यूटी से घर लौट रहे एक टोलकर्मी के साथ मारपीट और छिनतई की गई। सरगांव निवासी 35 वर्षीय करण सिंह पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें पहले मांडर रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया...