Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
image
image
image
image
image

सहरसा के छह प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, आज से शुरू हुई पढ़ाई सहरसा: बिहार सरकार के सात निश्चय-3 (2025–2030) के तहत "उन्नत शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य" संकल्प को साकार करते हुए राज्य के डिग्री महाविद्यालय-विहीन प्रखंडों में स्थापित 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में मंगलवार से पठन-पाठन शुरू हो गया। इसके साथ ही नव नामांकित विद्यार्थियों की कक्षाएं भी प्रारंभ हो गईं। राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम भागलपुर जिले के गोराडीह में आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 211 नए राजकीय डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इसे राज्य में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इसी क्रम में सहरसा जिले के सत्तर कटैया, सौर बाजार, पतरघट, नवहट्टा, बनमा ईटहरी एवं सलखुआ प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन किया गया। विभिन्न कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। पतरघट में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने महाविद्यालय का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, सहायक समाहर्ता केतन शुक्ला समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सौर बाजार में आयोजित कार्यक्रम में सहरसा के विधायक आई.पी. गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के साथ ही सभी महाविद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर स्नातक शिक्षा उपलब्ध होने से समय और धन की बचत होगी तथा अधिक से अधिक युवाओं को उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि अब उनके बच्चों को अपने ही प्रखंड में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल ग्रामीण इलाकों में नए शैक्षणिक माहौल का निर्माण करेगी और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगी। सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना "समृद्ध बिहार, विकसित भारत" के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।

Kahara, Saharsa | Jul 15, 2026

MORE NEWS

*ज्ञान, विज्ञान, ईमान, अरमान और सम्मान-इन पाँच मापदंडों पर सार्थक विकास जब फलीभूत होता है तो समाज को नई दिशा मिलती है*
विजेन्द्र प्रसाद यादव,
माननीय उप मुख्यमंत्री
-सह-
प्रभारी मंत्री, सारण
सारण, छपरा 15.07.2026:  ज्ञान, विज्ञान, ईमान, अरमान और सम्मान-इन पाँच मापदंडों पर सार्थक विकास जब फलीभूत होता है तो समाज को नई दिशा मिलती है। आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को दरियापुर स्थित दरिहारा डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर माननीय उप मुख्य मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय-3 के चौथे  निश्चय के तहत शिक्षा के आधार को मजबूत करने की दिशा में पहले तो सभी अनुमंडलों में डिग्री महाविद्यालय का प्रस्ताव हुआ लेकिन फिर इसे प्रखंड स्तर तक स्थापित किए जाने पर सहमति बनी और आज यह कार्य पूर्ण हुआ जब बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन भागलपुर के गोराडिह से माननीय मुख्यमंत्री सम्राट  चौधरी के हाथों वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए हो रहा है। उन्होंने दरियापुर प्रखंड के दरिहारा डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सारण जिले में अन्य (मसरख, मढ़ौरा,तरैया लहलादपुर,पानापुर,एकमा, इसुआपुर,मकेर,)आठ प्रखंड स्थित डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना से सारण जिले के लोगों खासकर महिलाओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार  विकसित  होने  की बात कही....

*ज्ञान, विज्ञान, ईमान, अरमान और सम्मान-इन पाँच मापदंडों पर सार्थक विकास जब फलीभूत होता है तो समाज को नई दिशा मिलती है* विजेन्द्र प्रसाद यादव, माननीय उप मुख्यमंत्री -सह- प्रभारी मंत्री, सारण सारण, छपरा 15.07.2026: ज्ञान, विज्ञान, ईमान, अरमान और सम्मान-इन पाँच मापदंडों पर सार्थक विकास जब फलीभूत होता है तो समाज को नई दिशा मिलती है। आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को दरियापुर स्थित दरिहारा डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर माननीय उप मुख्य मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, सारण श्री विजेन्द्र प्रसाद यादव ने आमजन को संबोधित करते हुए अपने उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय के तहत शिक्षा के आधार को मजबूत करने की दिशा में पहले तो सभी अनुमंडलों में डिग्री महाविद्यालय का प्रस्ताव हुआ लेकिन फिर इसे प्रखंड स्तर तक स्थापित किए जाने पर सहमति बनी और आज यह कार्य पूर्ण हुआ जब बिहार के 211 प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालयों का उद्घाटन भागलपुर के गोराडिह से माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के जरिए हो रहा है। उन्होंने दरियापुर प्रखंड के दरिहारा डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन के अवसर पर सारण जिले में अन्य (मसरख, मढ़ौरा,तरैया लहलादपुर,पानापुर,एकमा, इसुआपुर,मकेर,)आठ प्रखंड स्थित डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना से सारण जिले के लोगों खासकर महिलाओं के लिए शिक्षा का मजबूत आधार विकसित होने की बात कही....

Saharsa, Bihar | Jul 15, 2026

आज सारण जिले के मशरख
प्रखंड में  डिग्री कॉलेज खोले जाने पर यहां के लोगों में खासकर बच्चों में खास कर छात्रों में बहुत उत्साह फैला हुआ है

आज सारण जिले के मशरख प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जाने पर यहां के लोगों में खासकर बच्चों में खास कर छात्रों में बहुत उत्साह फैला हुआ है

Saharsa, Bihar | Jul 15, 2026

कौन जीतेगा बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव ?

कौन जीतेगा बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव ?

Kahara, Saharsa | Jul 15, 2026