काको: हाटी मोड़ के पास बाइक ने साइकिल सवार छात्र को मारी टक्कर, छात्र घायल
Kako, Jehanabad | Apr 27, 2026 जैतीपुर बारा निवासी 16 वर्षीय धनंजय कुमार, जो 9वीं कक्षा का छात्र है, हाटी मोड़ से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में धनंजय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी रहा।