शिवपुरी नगर: एफआईआर में नाम जोड़ने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी कार्यालय
शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुरा में हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई। पीड़ित भागीरथ बघेल ने शिकायत में बताया कि 2 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे वह अपने बड़े भाई नरेश बघेल के साथ खेत में कोटई रख रहे थे।