बदायूं: कुंवरगांव में बाइक के अनियंत्रित होकर फिसलने से बाइक पर सवार 2 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 बदायूं के कुंवरगांव में अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आपको बता दें घायल बाइक सवार गोविंद पुत्र खुबचंद्र और पप्पू पुत्र नान्नकू लाल निवासी पुन्नापुर गांव के रहने वाले हैं। दोनों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।