बदायूं: मिर्जापुर गांव के पास जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक पड़ा मिला। परिजनों ने इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास जहर खुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक पड़ा मिला। परिजनों को जैसे ही सूचना मिली परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर युवक को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर युवक जगवीर पुत्र नरेश पाल निवासी बन्नी ढकपुरा गांव का रहने वाला है। गंभीर युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।