बदायूं: संजरपुर गांव में खेत जोतने को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों ने एक युवक को लोहे की राड मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 शुक्रवार को बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के संजरपुर गांव में खेत जोतने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें 21 वर्षीय लालू पुत्र किशन पाल को पांच लोगों ने लोहे की राड मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल लालू का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।