बदायूं: सादुल्लागंज गांव में चारा लेकर आ रहे 2 युवकों को पीछे से धारदार हथियार से हमला कर किया गया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Budaun, Budaun | Jun 28, 2024 बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लागंज गांव में चारा लेकर आ रहे युवकों पर गांव के ही रहने वाले लोगों ने पीछे से धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। दोनों घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल मुकेश और गुड्डू पुत्र जगदीश निवासी शादुल्लागंज कोतवाली दातागंज क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस जांच में जुटी