भितरवार: रीपर मशीन की चिंगारी से तीन बीघा गेहूं की फसल जली, किसान को भारी नुकसान
इकहरा के मौजे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रीपर मशीन से निकली चिंगारी के कारण किसान की खड़ी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने अपने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। किसान ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेशों की खुलेआम अबहेलना की जा रही है।