बीना: ग्राम बीरम खेड़ी के किसान को सेल्समैन ने दी नकली दवा, फसल नहीं उगने पर किसान ने एसडीएम कार्यालय में की शिकायत
Bina, Sagar | Jul 21, 2025 ग्राम बीरम खेडी के एक किसान ने गांव में आए सेल्समैन के द्वारा सोयाबीन की वोनी में बीज उपचार के लिए करीब 4 लीटर दवा कीमत ₹4000 की खरीदी की थी।। लेकिन बुवाई करने के बाद बीज अंकुरित नहीं हुआ। किसान हेमंत नायक निवासी वीरम खेड़ी ने सेल्समैन के द्वारा दी गई नकली दवा को लेकर तहसील में सोमवार करीब 12:30 बजे शिकायती आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।