Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

कोटा ग्रामीण के कैथून पुलिस ने सटरिंग प्लेटें और बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का किया खुलासा पुलिस ने कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार कैथून थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरसी प्लांट से सटरिंग प्लेटें चोरी करने और चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। मामले में एक आरोपी फरदीन अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई 17 लोहे की सटरिंग प्लेटें, थाना सीमलिया क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामला उस समय सामने आया जब 12 अगस्त को फतेहगढ़ निवासी विष्णु चौधरी ने कैथून थाने में रिपोर्ट दी कि बालापुरा लिफ्ट परियोजना के सांगोद रोड नहर की पुलिया के पास लगाए गए लोहे की सटरिंग प्लेटों में से 18 प्लेटें गायब हैं। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पूर्व में चोरी के मामलों में चालानशुदा अपराधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद सिकन्दर, शोयब, अयान, राहुल, फरियाद हुसैन और एक बाल अपचारी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकन्दर, अयान, राहुल और शोयब को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी फरियाद हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सीमलिया क्षेत्र के कराड़िया गांव से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की वारदात कबूल की। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले प्लांट, मकान और आसपास के इलाकों की रैकी करता था। घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी से चोरी कर सुनसान स्थान पर छिपाया जाता था। इसके बाद बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स निकालकर बेच दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आरजे 20 बीआर 3450 और आरजे 20 बीआर 6502 नंबर की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पुलिस अब फरार आरोपी फरदीन की तलाश के साथ गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ और जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी अरूण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की।

Sangod, Kota | Aug 16, 2026

MORE NEWS

सोरसन माता मंदिर से सांगोद तक तीन चरणों में होगा पौधरोपण
सांगोद, सोरसन स्थित मां ब्रह्माण्री माता मंदिर परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि सोरसन से सांगोद तक सड़क के दोनों तरफ तीन चरणों में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 251 पौधे लगाकर की गई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र द्विवेदी व बाबा निरंजन नाथ अवधूत की मौजूदगी में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ। पूर्व पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौर ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी और गर्मी में पानी की व्यवस्था की जाएगी।

सोरसन माता मंदिर से सांगोद तक तीन चरणों में होगा पौधरोपण सांगोद, सोरसन स्थित मां ब्रह्माण्री माता मंदिर परिसर में रविवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकुट नागर ने बताया कि सोरसन से सांगोद तक सड़क के दोनों तरफ तीन चरणों में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान की शुरुआत 251 पौधे लगाकर की गई। मुख्य वक्ता वरिष्ठ प्रचारक राजेंद्र द्विवेदी व बाबा निरंजन नाथ अवधूत की मौजूदगी में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ। पूर्व पालिका अध्यक्ष देवकीनंदन राठौर ने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए चारदीवारी और गर्मी में पानी की व्यवस्था की जाएगी।

Sangod, Kota | Aug 16, 2026

बारां में पार्वती नदी पर करोड़ो रुपये की लागत से बनी पुलिया में खुली घटिया निर्माण की पोल
जलवाड़ा के पास नदी पर बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार ढही, डेड माह पहले हुआ था उद्घाटन

 बताया जा रहा है कि पुल का उद्घाटन 28 जून को हुआ था और करीब 45 दिन बाद ही पहली भारी बारिश में दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में PWD के प्रति नाराजगी है और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही व घटिया सामग्री के आरोपों की जांच की मांग उठ रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था।
#Narad24News #BaranNews #RajasthanNews #BreakingNews

बारां में पार्वती नदी पर करोड़ो रुपये की लागत से बनी पुलिया में खुली घटिया निर्माण की पोल जलवाड़ा के पास नदी पर बनी पुलिया की सुरक्षा दीवार ढही, डेड माह पहले हुआ था उद्घाटन बताया जा रहा है कि पुल का उद्घाटन 28 जून को हुआ था और करीब 45 दिन बाद ही पहली भारी बारिश में दीवार भरभराकर गिर गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में PWD के प्रति नाराजगी है और निर्माण कार्य में कथित लापरवाही व घटिया सामग्री के आरोपों की जांच की मांग उठ रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई व्यक्ति वहां मौजूद नहीं था। #Narad24News #BaranNews #RajasthanNews #BreakingNews

Sangod, Kota | Aug 16, 2026

बीजेपी की हवा खराब है, हर जगह कांग्रेस जीतेगी, कोटा उत्तर से विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का बयान, बीजेपी ने तीन साल में कुछ नहीं किया, हमारे समय हर वार्ड में करोड़ों के काम हुए, मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है

बीजेपी की हवा खराब है, हर जगह कांग्रेस जीतेगी, कोटा उत्तर से विधायक एवं पूर्व मंत्री शांति धारीवाल का बयान, बीजेपी ने तीन साल में कुछ नहीं किया, हमारे समय हर वार्ड में करोड़ों के काम हुए, मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान देने वाला कोई नहीं है

Sangod, Kota | Aug 16, 2026

कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में आया चोर, दुकान के बाहर से चुराई मोपेड
सीसी टीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात, 

मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के ने बताया सुबह दुकान पहुंचने पर एक मोपेड गायब मिली। CCTV फुटेज देखने पर एक बुजुर्ग शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आया। उसके हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में डायरी-कागज थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को रुकने का इशारा करता रहा। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया।

कोटा के कंसुआ चौराहे पर होमगार्ड की ड्रेस में आया चोर, दुकान के बाहर से चुराई मोपेड सीसी टीवी कैमरा में रिकॉर्ड हुई पूरी वारदात, मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी थी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक समीर के ने बताया सुबह दुकान पहुंचने पर एक मोपेड गायब मिली। CCTV फुटेज देखने पर एक बुजुर्ग शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आया। उसके हाथ में डंडा और दूसरे हाथ में डायरी-कागज थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को रुकने का इशारा करता रहा। जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी तो वह दुकान के बाहर पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया।

Sangod, Kota | Aug 16, 2026

कोटा ग्रामीण के कैथून पुलिस ने सटरिंग प्लेटें और बाइक चोरी कर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का किया खुलासा पुलिस ने कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार कैथून थाना पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डीआरसी प्लांट से सटरिंग प्लेटें चोरी करने और चोरी की मोटरसाइकिलों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई में चार शातिर आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया है। मामले में एक आरोपी फरदीन अभी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई 17 लोहे की सटरिंग प्लेटें, थाना सीमलिया क्षेत्र से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों के कटे हुए पार्ट्स तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। मामला उस समय सामने आया जब 12 अगस्त को फतेहगढ़ निवासी विष्णु चौधरी ने कैथून थाने में रिपोर्ट दी कि बालापुरा लिफ्ट परियोजना के सांगोद रोड नहर की पुलिया के पास लगाए गए लोहे की सटरिंग प्लेटों में से 18 प्लेटें गायब हैं। रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पूर्व में चोरी के मामलों में चालानशुदा अपराधियों की जानकारी जुटाई। इसके बाद सिकन्दर, शोयब, अयान, राहुल, फरियाद हुसैन और एक बाल अपचारी की भूमिका सामने आई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिकन्दर, अयान, राहुल और शोयब को गिरफ्तार किया, जबकि चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी फरियाद हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने थाना सीमलिया क्षेत्र के कराड़िया गांव से दो मोटरसाइकिलें चोरी करने की वारदात कबूल की। पुलिस के मुताबिक गिरोह पहले प्लांट, मकान और आसपास के इलाकों की रैकी करता था। घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी से चोरी कर सुनसान स्थान पर छिपाया जाता था। इसके बाद बाइक को खोलकर उसके अलग-अलग पार्ट्स निकालकर बेच दिए जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त आरजे 20 बीआर 3450 और आरजे 20 बीआर 6502 नंबर की दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की हैं। पुलिस अब फरार आरोपी फरदीन की तलाश के साथ गिरोह से जुड़ी अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ और जांच कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकल्याण मीणा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी अरूण कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। - Sangod News