कोटा के सुल्तानपुर नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में हुआ हंगामा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्षदों की रोकी गाड़ी, पुलिस ने फटकारी लाठियां
कांग्रेस के 11 पार्षद और एक निर्दलीय पार्षद पीपल्दा विधायक चेतन पटेल के साथ मतदान केंद्र पंचायत समिति परिसर पहुंचे थे जहां पर थाने के पास ही रास्ते पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी वहां पार्षदों को पैदल ही अंदर प्रवेश दिया गया और विधायक समेत अन्य कांग्रेस पदाधिकारी को अंदर प्रवेश नहीं होने का नियम का हवाला देकर वहीं रोक दिया । इसके करीबन 1 घंटे बाद भाजपा के सभी 13 वार्ड पार्षद एक लग्जरी ट्रैवल गाड़ी में मतदान केंद्र पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ता वहीं थाने के पास ही बैरिकेड के समीप रास्ते में आगे खड़े हो गए और विरोध करने लगे कि जब हम पैदल गए हैं तो उन्हें भी पैदल ही जाना चाहिए । विरोध और नारेबाजी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता बस के आगे लेट गए। पुलिस ने लाठिया फटकार कर भगाया तो किसी ने पत्थर बाजी कर दी और भाजपा पार्षदों।को ट्रैवल गाड़ी का एक कांच फूट गया । मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठिया बजाकर सभी को एक साइड किया और सीधे भाजपा प्रत्याशी ट्रैवल लग्जरी बस में ही अंदर मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लिया । इसके बाद पत्थर बाजी के आरोपी को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने में बिठा दिया । जानकारी का पता लगता ही पीपल्दा विधायक कोलाना से रवाना हुए और सीधा पुलिस थाने जा पहुंचे । वहां पर पुलिस से सीधी झड़प हुई और जबरन अंदर बैठाए हुए कार्यकर्ता को थाने से ले जाने लगे तो पुलिस से उलझ गए इसके बाद मामला बढ़ता देखकर पुलिस ने सभी को थाने के क्राइम रूम में अंदर बंद कर दिया। इसके बाद पीपल्दा विधायक समेत 4-5 पदाधिकारी थाने के बाहर ही धूप में धरने पर बैठे हुए हैं
Sangod, Kota | Sep 21, 2026