बंजरिया: सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई खेलों का आयोजन किया गया
सिसवापूर्वी पंचायत सरकार भवन में रविवार को महिला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर महिलाओ के लिए कई खेल आयोजित किया गया। मुखिया तान्या परवीन की अगुवाई में स्कूली छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। साथ ही मुखिया व प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी प्रियंका ने बैडमिंटन खेली। वही शिक्षिका व जीविका दिदियो ने साड़ी पहन कर ग्रामीण वेश में कबड्डी खेली। मुयजिकल चेयर भी खेला गया।