आदिम जनजाति समुदाय तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता शिविर
12 से 18 अगस्त तक आदिम जनजाति बहुल गांवों में चलेगा अभियान, कई विभागों ने मौके पर दी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं
हजारीबाग। आदिम जनजाति यानी PVTG समुदाय के सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देने तथा उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न प्रखंडों में जागरूकता सह लाभ वितरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर आदिम जनजाति बहुल टोलों और गांवों में आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी की जा रही है।
शिविर में एक जगह मिल रही कई योजनाओं की जानकारी
जागरूकता शिविरों में ग्रामीणों को जाति एवं आवासीय प्रमाण-पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), मनरेगा, पेंशन योजना, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जनधन योजना, पी�
Barkatha, Hazaribagh | Aug 19, 2026