हरदोई: एसपी ने पुलिस ऑफिस में सुनीं जन समस्याएं, पारिवारिक मामलों में समझौता व अपराधिक मामलों में कार्रवाई के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 हरदोई में आज पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने पुलिस आफिस में जनसुनवाई की। इस दौरान पुलिस कार्यालय में आए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने पारिवारिक मामलों में सुलह समझौता कर उसे निपटाने व आपराधिक मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।