हरदोई: पुलिस लाइन से निकाली गई दो पहिया वाहन पर मतदाता जागरूकता रैली, डीएम और एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 हरदोई में स्वीप योजनांतर्गत मतदाता जागरूकता रैली के तहत हरदोई शहर क्षेत्र में आमजनमानस को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाकर रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई से दो पहिया वाहन पर जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, हरदोई से हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया गया।