नबीनगर: बस स्टैंड स्थित पुनपुन नदी के ऊपर बने पुल से पुलिस ने 275 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक किया जब्त, तस्कर
नबीनगर थाना के पुलिस ने थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पुनपुन नदी के ऊपर बने पुल से 275 बोतल देशी शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. हालांकि, पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर शराब और बाइक छोड़कर फरार हो गया. थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने रविवार को बताया कि बरामद बाइक एवं शराब को जब्त करते हुए शराब तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयीं है.