नबीनगर: माली थाना क्षेत्र के बैरिया, माली और इटवा गांव में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से चल रहे तीन आरा मशीन को किया ध्वस्त
माली थाना क्षेत्र के बैरिया, माली और इटवा गांव में अवैध रूप से चल रहे तीन आरा मशीन को वन विभाग की टीम में ध्वस्त कर दिया और मशीन को जब्त कर लिया गया है. महाराजगंज वन प्रक्षेत्र के आरओएफ अविनाश कुमार ने शनिवार को बताया कि इस मामले में सिमरी धमनी गांव निवासी प्रमोद शर्मा और अर्जुन शर्मा इटवा गांव निवासी सुरेश शर्मा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिक की गई है.