नबीनगर: घोरहत मोड के पास असंतुलित होकर बाइक पलटी, बाइक पर सवार तीन युवा घायल
मदनपुर थाना क्षेत्र के घोरहत मोड के पास असंतुलित होकर बाइक पलट गई.घटना शनिवार की है. इस घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए. घायलों में थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी आकाश कुमार, सिंधु कुमार एवं रोहित कुमार है. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर में कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया.