नबीनगर: डोमन बीघा गांव में विद्युत स्पर्शघात से एक युवक घायल
सलैया थाना क्षेत्र के डोमन बीघा गांव में रविवार को विद्युत स्पर्शघात से एक युवक घायल हो गया. घायल युवक उसी गांव निवासी सत्येंद्र पासवान के पुत्र टोनीश कुमार है. जिसके बाद परिजनों द्वारा मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सक डॉक्टर कुमार जय ने इलाज किया. युवक की स्थिति बेहतर बताई जा रही है.