नबीनगर: बुधन बिगहा में भैंस चराने गए दो व्यक्तियों क़ो वज्रपात से मौत, गाँव मे छाया मातम
नवीनगर प्रखंड अंतर्गत खजूरी पांडू पंचायत के ग्राम बुधन बिगहा निवासी जीतन यादव पिता स्व जदुनी यादव उम्र लगभग 45 वर्ष एवं लल्लू यादव पिता स्व मुखदेव यादव उम्र लगभग 40 वर्ष की भैंस चराने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव से पश्चिम बधार में दोनों व्यक्ति भैंस चराने के लिए गए थे इसी बीच गरजा-मलका के साथ बारिश शुरु हो गया।