गाज़ियाबाद: गाज़ियाबाद कलेक्ट्रेट में तृतीय व्यय निरीक्षण बैठक का हुआ आयोजन, प्रत्याशियों के व्यय खाते में पाया गया अंतर
मंगलवार को गाज़ियाबाद कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में व्यय प्रेक्षक की अध्यक्षता में लोक सभा प्रत्याशियों के व्यय खातों का शेडो रजिस्टर से मिलान का तृतीय व्यय निरीक्षण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों में भाजपा के के0वी0सिंह, कांग्रेस के प्रतिनिधि अतुल शर्मा, बसपा के प्रतिनिधि लोकेश कुमार व अन्य प्रत्याशी उपस्थित रहे।