गाज़ियाबाद: वेव सिटी थाना क्षेत्र में ई रिक्शा चालक से दबंगई करते दारोगा का वीडियो हुआ वायरल, ACP को मिले जांच के निर्देश
गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दारोगा की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दारोगा ई-रिक्शा चालक को बीच सड़क पर बाल पकड़कर घसीटते हुए नजर आ रहा है। कमिश्नर ने संज्ञान लेते हुए एसीपी वेव सिटी को मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।