पटियाली: सोमवती अमावस्या पर कादरगंज घाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
सोमवती अमावस्या पर सोमवार को पटियाली क्षेत्र के कादरगंज घाट पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। घाट पर बैरिकेडिंग, अलग पार्किंग व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविर, फायर ब्रिगेड तथा गोताखोरों की तैनाती की गई। SDM प्रदीप कुमार विमल, थाना प्रभारी चंचल सिरोही सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।