रक्तदान कर अमित कुमार ने दिया जीवन रक्षा का संदेश
सिंगरौली, 17 सितम्बर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन बैढ़न में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बैढ़न निवासी श्री अमित कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। रक्तदान के बाद अमित कुमार ने कहा कि “रक्तदान महादान है। हमारे छोटे से प्रयास से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है, इससे बड़ा संतोष और कुछ नहीं।” उन्होंने जिले के नागरिकों, विशेषकर युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील करते हुए कहा—“मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, क्या आप तैयार हैं अमित कुमार का यह प्रयास समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए लोगों को प्रेरित करने वाला है।
1 views | Singrauli, Madhya Pradesh | Sep 17, 2026