गोरखपुर: फूड विभाग की टीम ने हमयपुर दक्षिणी में पेठा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापेमारी कर नमूने किए संग्रहित
हुमायूंपुर दक्षिणी में पेठे के फैक्ट्री पर छापेमारी की कार्रवाई की गई तो पाया गया की फैक्ट्री के अंदर अत्यंत गंदगी से निर्माण कार्य हो रहा था। इसके साथ ही पेठा और गट्टे में टैल्कम पाउडर का छिड़काव कर उसे पैक किया जा रहा था। टीम ने छापेमारी के दौरान एक्सपायर हो चुके चार कुंतल खजूर को भी सीज किया गया है।