गोरखपुर: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने पीजीटी में लहराया परचम, विभाग में हुआ सम्मान
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा जारी प्रवक्ता (इंटर) पद के परिणामों में अपनी असाधारण सफलता से विभाग का नाम रोशन किया है। 26 दिसंबर 2024 को घोषित परिणामों में विभाग के चार छात्रों चंदनलाल गुप्ता, शुभम मणि त्रिपाठी, आनंद कुमार, और आकांक्षा पांडे ने सफलता प्राप्त की।