गोरखपुर: जिला आपदा प्रबंधन ने गोरखनाथ मंदिर में किया मॉक ड्रिल
गोरखपुर। शासन के निर्देशानुसार गुरु गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित होने वाले खिचड़ी मिले के दौरान प्रत्येक श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गोरखपुर के नेतृत्व में मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु को खिचड़ी मेले के दौरान समुचित सुविधाएं प्राप्त हो।