गोरखपुर: बिजली विभाग के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में चीफ इंजीनियर कार्यालय पर महापंचायत का आयोजन किया
उत्तर प्रदेश सरकार बिजली विभाग में निजीकरण की तैयारी में लगी हुई है जिसका विरोध पूरे प्रदेश में बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। बिजली विभाग से जुड़े हुए तमाम संगठनों ने अपनी ताकत को दिखाने के लिए आज मुख्य अभियंता कार्यालय बिजली विभाग के दफ्तर पर महापंचायत का आयोजन शुक्रवार की शाम में किया।