गोरखपुर: चिलुवाताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में हुए अग्निकांड में एक और महिला की मौत से गुस्साए लोगों ने रास्ता किया जाम
चिलुवाताल थाना क्षेत्र के दहला गांव में बीते दिनों बेचन नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपने सगे भाइयों के परिवार को कमरे में बंद करके आग लगा दिया गया था। इस मामले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बेचैन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया है। इस अग्निकांड में घायल हुई बेचन के भाई की पत्नी मधु की आज मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम किया।