हम फाउंडेशन भारत द्वारा प्रतिमाह की 1 तारीख को नगर के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रगान का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज 1 मार्च को सुबह 9 बजे नगर के स्वामी विवेकानंद चौराहा रानी रामगढ़ स्कूल के पास राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हम फाउंडेशन भारत की जिले की सभी शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्र के नाम दो मिनट समर्पित किया.