सहसवान: थाना जरीफनगर क्षेत्र में सो रही युवती लापता, गांव के एक युवक पर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गाँव का मामला है, जहां पीड़ित पिता ट्यूबवेल पर सो रहे थे 29 अप्रैल 2026 को रात्रि में 1:00 बजे के लगभग गांव का ही एक व्यक्ति उनकी बेटी के मोबाइल नंबर पर फोन किया और उनकी बेटी इस समय से फरार है। मोबाइल फोन भी बंद जा रहा है। पीड़ित पिता ने बेटी की तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है। 30 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजकर 21 मिनट पर केस दर्ज।