खलीलाबाद: कोतवाली के घोरखल मोहल्ले में घर के कमरे में गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव
खलीलाबाद शहर कोतवाली क्षेत्र के घोरखल मोहल्ले में शनिवार की रात्रि में 50 वर्षीय व्यक्ति भोला जायसवाल पुत्र स्व० सजन लाल जायसवाल का शव छठ के कुंडे में गमछे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा। यह जानकारी सभासद ऋषि यादव ने रविवार सुबह 9:00 बजे दी।