संडीला: शौक पूरा करने के लिए लूट करते थे, अतरौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सर्विलांस और अतरौली पुलिस टीम ने लुटेरों के एक ऐसे गिरोह के चार सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है जो अपना शौक पूरा करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके पास से एक कार,अवैध तमंचे और एक हार बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए जिनकी तलाश की जा रही।