नशा विरोधी यात्रा के दौरान भाजपा का काले झंडियों से विरोध
पठानकोट।
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से निकाली जा रही नशा विरोधी यात्रा का हलका भोआ में स्थानीय लोगों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा नशे के खिलाफ यात्रा निकालकर केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या को लेकर भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि नशे के खिलाफ वास्तविक कार्रवाई करने के बजाय राजनीतिक यात्राएं निकाली जा रही हैं। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने ‘भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए और अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान माहौल काफी गरम रहा।
Sirsa, Sirsa | Sep 19, 2026